Tuesday, May 15, 2012

गूगल ला रहा है Digital Wallet

Posted: 16 May 2012 

इस तकनीकी दुनिया में अब आपका बटुआ भी नया रूप लेना वाला है , मोबाइल से पैसों के लेनदेन वाली तकनीकी से आप एयरटेल मनी की वजह से थोडा परिचित तो होंगे ही ऐसी ही एक और नयी तकनीक Google Wallet लेकर आया है गूगल, जो आपकी जेब से बटुआ हटाकर सिर्फ फ़ोन से ही लेनदेन करने की सुविधा देगा ।

वैसे तो ये तकनीक अपने प्रारंभिक चरण में है पर googlepaypal और visa जैसे दिग्गज इस नयी परियोजना पर मिलकर काम कर रहें है इस वजह से ये थोड़ी महत्वपूर्ण तो हो ही जाती है ।

ये परियोजना अभी सिर्फ अमेरिका में ही सीमित है पर समय के साथ नयी तकनीक और बेहतर सुधारों के साथ से जल्दी ही पूरी दुनिया में उपलब्ध हो सकती है ।

ये मुख्य रूप से मोबाइल फ़ोन एप्लीकेशन है जो मोबाइल फ़ोन की एक और तकनीकNFC(Near Field Communication) का उपयोग कर आपके अकाउंट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने की सुविधा देती है ।
यानि आपको कही भुगतान करने के लिए बस अपना मोबाइल फ़ोन "TAP" बस करना होगा ।

तो जब तक ये तकनीकी आपसे दूर है एक विडियो के जरिये इसे थोडा समझ लीजिये

इसकी और ज्यादा जानकारी इस परियोजना की अधिकारिक वेबसाइट
http://www.google.com/wallet/
से भी प्राप्त की जा सकती है ।

--

Rahul Upveja
Published by Rahul for jobsnhacks.blogspot.com
 
(Click on the Labels below for more similar Jobs)

Compiled by Rahul for her blog http://jobsnhacks.blogspot.com/ for providing Government Jobs available in India. .  Other Blogs are

http://www.Tricks-rahul.blogspot.com and Friendly blog is http://bank-rahul.blogspot.com/

Monday, May 14, 2012

जानिए विंडोज एरर मैसेज का मतलब

Posted: 15 May 2012

विंडोज एरर मैसेज का सामना हम सभी को अक्सर ही करना पड़ता है पर इन एरर मेसेज में छुपे समस्याओं को समझना आसान नहीं होता । अगर आपको पता हो की कोई एरर मैसेज किस समस्या की बात कह कह रहा है तो उसे सुधारना थोडा आसान हो जाता है ।

इसी काम के लिए एक टूल जो आपको एरर मैसेज में को थोडा विस्तार से समझने में मदद करेगा ।
इसे उपयोग करना बहुत आसान भी है बस इस टूल को शुरू कीजिये अपना एरर मैसेज टाइप कीजिये और एन्टर बटन दबाते ही उससे जुडी जानकारी आपको उपलब्ध हो जाएगी ।

इसमें आप
Decimal - signed(जैसे -214764) या unsigned (जैसे 12057)
Hexadecimal - (0x########)
रूपों में एरर मैसेज टाइप या पेस्ट कर सकते हैं ।

ये है सिर्फ 412 केबी आकार का मुफ्त पोर्टेबल टूल ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

--

Rahul Upveja
Published by Rahul for jobsnhacks.blogspot.com
 
(Click on the Labels below for more similar Jobs)

Compiled by Rahul for her blog http://jobsnhacks.blogspot.com/ for providing Government Jobs available in India. .  Other Blogs are

http://www.Tricks-rahul.blogspot.com and Friendly blog is http://bank-rahul.blogspot.com/

Friday, May 11, 2012

जानिए अपने ट्रेन की स्थिति

Posted: 12 May 2012 

नयी नयी तकनीको ने अब रेलवे में नयी सुविधाए उपलब्ध करना शुरू कर दिया है ऐसे में एक और नयी सुविधा रेलवे की IT शाखा CRIS ( CENTRE FOR RAILWAY INFORMATION SYSTEMS ) लेकर आया है जिसके जरिये आप किसी भी ट्रेन की वर्तमान स्थिति जान सकते हैं ।

यानि आप एक वेबसाइट के जरिये देख सकते हैं की इस समय आपकी ट्रेन कहाँ पहुंची है ।
ये तकनीक अभी Beta चरण में ही है और इस पर प्रयोग चल रहे हैं पर अभी से इसका प्रयोग इसे बेहतर बनाने में मददगार होगा ।

इस वेबसाइट में आप आप ट्रेन नंबर, नाम, गंतव्य स्थान के अनुसार या इन सबके एक साथ उपयोग से भी ट्रेन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।

ध्यान दें - इस वेबसाइट पर जाने के बाद Continue with New Look का विकल्प चुने । 

उम्मीद है से सुविधा अभी और भविष्य में भी आपकी यात्रा  में सहायक सिद्ध होगी ।

--

Rahul Upveja
Published by Rahul for jobsnhacks.blogspot.com
 
(Click on the Labels below for more similar Jobs)

Compiled by Rahul for her blog http://jobsnhacks.blogspot.com/ for providing Government Jobs available in India. .  Other Blogs are

http://www.Tricks-rahul.blogspot.com and Friendly blog is http://bank-rahul.blogspot.com/

Wednesday, May 9, 2012

विंडोज 8 के जैसा एक्स्प्लोरर विंडोज 7 में

Posted: 10 May 2012 

विंडोज 8 के जैसा एक्स्प्लोरर अब आप विंडोज सेवन में भी प्राप्त कर सकते हैं एक नए उपायBetter Explorer के जरिये ।

इसमें आपको विंडोज 8 एक्स्प्लोरर की ही तरह टैब की सुविधा के साथ ऑफिस 2010 की तरह का इंटरफेस भी मिलेगा . अगर आप विंडोज एक्सपी की तरह कट, कॉपी, डिलीट बटन को विंडोज 7 में ना पाकर निराश हुए थे तो ये आपको और भी बेहतर विकल्प उपलब्ध कराता है ।

इसे आप चाहें तो मूल एक्स्प्लोरर के विकल्प की तरह उपयोग कर सकते हैं, या फिर अगर आपको ये पसंद आये तो इसे ही मुख्य एक्स्प्लोरर के रूप में "सेट" कर सकते हैं ।

ध्यान रखें के ये सिर्फ विंडोज सेवन में ही उपयोग किया जा सकता है ।

सिर्फ 13.3 एमबी आकार का मुफ्त औजार ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

दूसरी अतिरिक्त डाउनलोड लिंक यहाँ है । 

--

Rahul Upveja
Published by Rahul for jobsnhacks.blogspot.com
 
(Click on the Labels below for more similar Jobs)

Compiled by Rahul for her blog http://jobsnhacks.blogspot.com/ for providing Government Jobs available in India. .  Other Blogs are

http://www.Tricks-rahul.blogspot.com and Friendly blog is http://bank-rahul.blogspot.com/

Sunday, May 6, 2012

iso फाइल से बनाइये बूटेबल युएसबी ड्राइव

Posted: 07 May 2012 

अगर आप विंडोज इंटरनेट से डाउनलोड करते हैं तो ज्यादातर ये आपको iso फाइल फॉर्मेट में ही मिलता है जिसे सीडी/डीवीडी बर्न कर उसके जरिये आप किसी भी कंप्यूटर में ऑपरेटिंग सिस्टम इंस्टाल करते हैं ।
बूटेबल यूएसबी ड्राइव बनाने के लिए सीडी की बजाये सीधे iso फाइल का उपयोग ज्यादा आसान रहता है ।
इससे ख़राब सीडी/डीवीडी से की परेशानी ख़त्म हो जाती है ।

ऐसे में एक छोटा और बेहद आसान टूल WinToBootic v1.2 जो आपको iso फाइल से बूटेबल यूएसबी बनाकर उसके जरिये विंडोज इंस्टाल करने की सुविधा देता है ।

इसमें बस अपने पेन ड्राइव लगाइए और iso फाइल या तो ब्राउज कीजीए या Drag & Drop का उपयोग कर इस पर छोड़ दीजिये । फिर एक क्लिक से ये अपना काम शुरू कर आपके यूएसबी ड्राइव को बूटेबल ड्राइव में बदल देगा ।

एक छोटा पोर्टेबल और आसान टूल सिर्फ 470 केबी आकार में और मुफ्त ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

दूसरी अतिरिक्त सीधी लिंक यहाँ है । 

--

Rahul Upveja
Published by Rahul for jobsnhacks.blogspot.com
 
(Click on the Labels below for more similar Jobs)

Compiled by Rahul for her blog http://jobsnhacks.blogspot.com/ for providing Government Jobs available in India. .  Other Blogs are

http://www.Tricks-rahul.blogspot.com and Friendly blog is http://bank-rahul.blogspot.com/

Monday, April 30, 2012

एक और अनइंस्टालर

Posted: 1 May 2012

अकसर ही हम अपने कंप्यूटर में नए प्रोग्राम जोड़ते रहते हैं और अनुपयोगी प्रोग्राम हटाते रहते हैं पर कुछ प्रोग्राम हटाना कभी कभी मुश्किल हो जाता है ऐसे में कई सॉफ्टवेयर हैं जो इन अनुपयोगी जिद्दी प्रोग्राम को हटाने के सुविधा देते हैं ऐसा ही एक और उपयोगी टूल iobit uninstaller 2.2 ।

दुसरे प्रोग्राम से अलग ये टूल सिर्फ प्रोग्राम अनइन्स्टाल करने का ही काम करता है । पर इसमें वो सारे विकल्प मौजूद हैं जो किसी भी अच्छे अनइंस्टालर में होने चाहिए ।
ये आपको दो मुख्य विकल्प देता है की Uninstall, Forced Uninstall में से किसी एक का चयन कर साधारण प्रोग्राम और अनचाहे जिद्दी प्रोग्राम अलग अलग तरह से हटाये जा सकें । इसके बाद Standard और Advanced विकल्प भी हैं जो आपको किसी प्रोग्राम को हटाने से पहलेSystem Restore Point बनाने या ना बनाने का विकल्प देते है ।

यह टूल पोर्टेबल है इसलिए इंस्टाल करने की भी जरुरत नहीं है । बस अनजिप करें और उपयोग के लिए तैयार ।

एक उपयोगी औजार सिर्फ 1.35 एमबी आकार में ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

दूसरी अतिरिक्त सीधी लिंक यहाँ है । 

--

Rahul Upveja
Published by Rahul for jobsnhacks.blogspot.com
 
(Click on the Labels below for more similar Jobs)

Compiled by Rahul for her blog http://jobsnhacks.blogspot.com/ for providing Government Jobs available in India. .  Other Blogs are

http://www.Tricks-rahul.blogspot.com and Friendly blog is http://bank-rahul.blogspot.com/

Friday, April 27, 2012

आ रहे हैं नए तेज प्रोसेसर्स

Posted: 27 Apr 2012

कंप्यूटर प्रोसेसर के क्षेत्र में जो सबसे पहला नाम आता है वो है intel का, ये कंपनी लगातार कंप्यूटर प्रोसेसर को बेहतर बनाने में कार्यरत है इसी क्रम में intel लेकर आया है नया Ivy Bridge प्रोसेसर ।

ये Ivy Bridge प्रोसेसर intel के tri-gate ("3D") transistors पर आधारित 22 nm die shrink of the Sandy Bridge microarchitecture का कोडनेम है ।

ये नए प्रोसेसर्स electrons सपाट बहाव की बजाये त्रिआयामी बहाव का उपयोग करते हैं जिससे ये नए प्रोसेसर ज्यादा तेज और कम ऊर्जा में कार्य करने में सक्षम हैं ।

साथ ही इसमें है नया integrated 4000 HD GPU जो आपको better graphics औरhigh power games की सुविधा देगा ।

इन नए प्रोसेसर्स को के Intel Third Generation Processor नाम से उपलब्ध कराया जाएगा । ये 2 से 4 कोर वाले और 2.5 GHz से 3.5 GHz तक clock rate क्षमता के होंगे ।
intel का दावा है की ये पुराने प्रोसेसर से दोगुना ज्यादा हैं ।

अब आप अगर नए कंप्यूटर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो थोडा इंतज़ार कर लें क्यूंकि नए जमानेकी नयी तकनीक से लैस ये नए प्रोसेसर्स आपके कप्युटिंग अनुभव को आसान और तेज बना देंगे । 

--

Rahul Upveja
Published by Rahul for jobsnhacks.blogspot.com
 
(Click on the Labels below for more similar Jobs)

Compiled by Rahul for her blog http://jobsnhacks.blogspot.com/ for providing Government Jobs available in India. .  Other Blogs are

http://www.Tricks-rahul.blogspot.com and Friendly blog is http://bank-rahul.blogspot.com/

Blog Archive

Total Pageviews

JOIN OUR TEAM !!

Tips & Tricks © 2010. All Rights Reserved |Back To Top